नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल। कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को टैक्सी चालकों से अपने वाहन नैनीताल न ले जाने की अपील की थी। लेकिन टैक्सी एसोसिएशनों की ओर से महासंघ को कोई समर्थन नहीं दिया गया। इसके बावजूद टैक्सी सुचारू रूप से चलती रही। टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि हाईकोर्ट में इस संबंध में मामला विचाराधीन है। हाईकोर्ट की ओर से मामले में कमेटी बनाई गई है। जिसमें टैक्सी यूनियन, एसडीएम, नगर पालिका ईओ आदि को शामिल किया गया है। दो सप्ताह में कमेटी का निर्माण आएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली के टैक्सी ड्राइवर करेंगे चक्का जाम! 21 मई से 3 दिन की हड़ताल का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...