नैनीताल में बुजुर्ग से मारपीट करने पर चालक पर केस
नैनीताल, मई 24 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली मल्लीताल में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।मालरोड निवासी 64 वर्षीय प्रदीप कुमार जेठी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 21 मई को वह माल रोड स्थित होटल की ओर पैदल जा रहे थे। चीना बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति अपनी कार सड़क किनारे धो रहा था। इसी दौरान पानी उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके कपड़े भीग गए। विरोध करने पर कार चालक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया जब घटना का वीडियो बना रहे थे, तभी चालक ने उनका मोबाइल फोन भी फेंक दिया। इस दौरान चश्मा भी टूट गया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में वाहन चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.