नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र से एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी ने पुलिस में तहरीर देकर पति को तलाश किए जाने की मांग की है। बेलुवाखान निवासी रमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति 60 वर्षीय जगत राम बीती 28 मई को मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। रमा देवी के अनुसार, जगत राम इससे पहले भी दो-तीन बार बिना बताए घर से चले गए थे और कुछ दिनों बाद वापस लौट आए थे। यह भी पढ़ें- 21 दिन बाद भी नहीं मिला मजदूर, गुमशुदगी को मुकदमे में किया तरमीम हालांकि, इस बार सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ...