हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। नैनीताल जिले में बीमारियों ने एक साथ कई मोर्चे खोल दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य तंत्र अब भी बीमारी फैलने के बाद सक्रिय होने की अपनी पुरानी कार्यशैली से बाहर नहीं निकल पाया है। ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी ने दो लोगों की जान ले ली है, वहीं हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में महज तीन दिन के भीतर स्वाइन फ्लू से दो बुजुर्गों की मौत ने संक्रामक रोगों की रोकथाम और अस्पतालों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ज्योलीकोट में दो मौतों ने बढ़ाई चिंता हल्द्वानी। ज्योलीकोट और आसपास के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में जून से पीलिया, टाइफाइड, उल्टी-दस्त और बुखार के मामले सामने आते रहे हैं। दूषित पेयजल को बीमारी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और कई मरीज ...