हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- भानू जोशी, नैनीताल। सरोवर नगरी में बीती रात से ही बारिश जारी है और कोहरा भी छाया हुआ है। सुबह से गर्जन के साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है जिसके चलते ठंडक में बढौतरी के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी देखने को मिल रही थी वहीं आज लगातार तेज बारिश जारी है। बीते 24 घंटों में शहर में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बीते दिनों जहां शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था वहीं आज इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...