हल्द्वानी, मई 5 -- नैनीताल। शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सिमरन आर्या के रूप में हुई है, जो बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और स्टाफ हाउस क्षेत्र की रहती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा सके। कोतवाल हेम चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.