नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंडक में बढ़ोतरी महसूस की गई। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज इसी तरह बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के इसी प्रकार बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों में 6.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.