नैनीताल, जनवरी 27 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को मौसम ने फिर करवट बदली। सुबह के समय धूप खिली रहने के बाद दोपहर को मौसम खराब हो गया। जिसके चलते आसमान बादलों से घिर आया और बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे से बारिश शुरू हुई, जो कि शाम तक जारी रही। इस दौरान कोहरा भी छाया रहा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.