नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शिल्पकार सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जो मस्जिद चौराहे से माल रोड होते हुए तल्लीताल पहुंची। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और फिर सभा भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- बाजपुर में बाबा साहेब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब,शोभा यात्रा में ताइक्वांडो क्लब के बच्चों ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन भी किया। सैनिक स्कूल के बच्चों ने छोलिया की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, लोनिवि के अधिशासी अभियंता तुलाराम टम्टा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी। यहां राज्य आंदोलनकारी केएल आर्य, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, भाजपा मंडल प्रभारी ...