नैनीताल में बरसे बादल, डीएसए मैदान बना तालाब
नैनीताल, जून 19 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक चटक धूप खिली रही। दोपहर दो बजे के बाद अचानक तेज हवाओं के साथ करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- नैनीताल में बरसे बादल, डीएसए मैदान बना तालाब जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में हुई बारिश के चलते शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की रफ्तार थम सी गई। माल रोड पर घूम रहे पर्यटक बारिश से बचने को पंत पार्क के फड़ों पर लगे तिरपाल के नीचे शरण लेते नजर आए। कई सैलानी छाता न होने के कारण दुकानों के शैड में खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.