हल्द्वानी, मार्च 19 -- Nainital News: नैनीताल में तीन दिन बत्ती गुल के बाद आज दो लाख लोगों को पेयजल संकट झेलना होगा। काठगोदाम कॉलटैक्स में गेट चैंबर की टूटी जालियां रिपेयर किए जाने से फिल्टर प्लांट दिनभर बंद रहेगा। ऐसे में पेयजल की सप्लाई ठप रहेगी। गौला बैराज से नदी का पानी नहर के माध्यम से शीशमहल के फिल्टर प्लांट तक पहुंचता है। प्लांट में पानी साफ करने के बाद जल संस्थान घर और प्रतिष्ठानों तक पेयजल पहुंचाता है। कॉलटैक्स के पास नहर में लगी जालियां टूटने से प्लांट में गंदगी और कचरा पहुंच रहा है। जिससे इसका संचालन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- देहरादून-नैनीताल में ओलावृष्टि-आंधी की चेतावनी, पहाड़ों में भारी बारिश का खतरा इस समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान गुरुवार को सुबह से जालियां रिपयेर करेगा। ऐसे में बैराज से प्लांट को पानी नहीं मिल...