नैनीताल, मई 30 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में अवैध रूप से फेरी लगाकर सामान बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार को 13 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि मल्लीताल क्षेत्र में पंत पार्क, मॉल रोड, नयना देवी मंदिर और डीएसए मैदान जैसे स्थानों पर बिना अनुमति के लोग फेरी लगाकर व्यापार कर रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाकर इन क्षेत्रों से कई फेरी वालों को पकड़ा और उन्हें उनके सामान सहित कोतवाली लाया गया। पूछताछ में पाया कि ये लोग बिना किसी वैध अनुमति फेरी लगाकर व्यापार कर रहे थे। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि अवैध रूप से फेरी लगाने वाले 13 लोगों का चालान किया गया है। नैनीताल में करीब 50 से अधिक लोग अवैध रूप से फेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.