नैनीताल, फरवरी 28 -- नैनीताल, संवाददाता। श्री रामसेवक सभा की ओर से आयोजित फागोत्सव में शनिवार को सभा प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान राधा-कृष्ण की फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। बाल कलाकारों ने भी कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि केएमवीएन के एमडी आईएएस विनीत तोमर रहे। जिन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अनुष्का कोहली के निर्देशन में बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण की होली समेत कई प्रस्तुतियां दीं। सभा के कलाकारों ने होली गायन की प्रस्तुतियां दी और बाल कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अंत में फूलों की होली खेली गई। जिसे लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। शाम को पुरुषों को बैठकी की होली हुई। आयोजकों ने बताया कि आज रविवार को होली एकल गायन का आयोजन किया जाएगा। यहां सभा के अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.