नैनीताल, अप्रैल 18 -- नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में टीम ने संतोष कुमार निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया को नैनीताल स्थित मनु महारानी चौराहे से पकड़ा। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 171, 174 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में मंगोली चौकी प्रभारी विजय कुमार और कांस्टेबल संजीत राणा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...