नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल। नैनीताल में वार्ड स्तर पर की गैस सिलेंडरों की सप्लाई के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। नगर पालिका के सभासदों ने प्रशासन और केएमवीएन से पूर्व की भांति रोटेशन के आधार पर गैस वितरण शुरू करने का अनुरोध किया है। मंगलवार को सभासदों ने केएमवीएन नैनीताल को पत्र भेजकर बताया गया कि आम लोगों के अनुरोध पर एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण प्रत्येक वार्ड में आपूर्ति कराई गई थी। पत्र भेजने वालों में सभासद मुकेश जोशी, भगवत रावत, जितेंद्र कुमार पांडे, रमेश प्रसाद, लता दफौटी, गीता उप्रेती, गजाला कमाल, शीतल कटियार, पूरन बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, राकेश पवार, अंकित चंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.