नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में रात 11 बजे के बाद दुकानें बंद करने के पुलिस आदेश के विरोध में व्यापारी दूसरे दिन भी आक्रोशित नजर आए। मंगलवार को व्यापारियों ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी करते हुए आदेश वापस लेने की मांग की।मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में तल्लीताल व्यापार मंडल, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी और व्यापारी मल्लीताल कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पूरे प्रदेश में केवल नैनीताल जिले में ही इस तरह का आदेश लागू किया गया है। आरोप लगाया कि पुलिस अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है, लेकिन रात 11 बजे के बाद खुली दुकानों को अपराध बढ़ने का कारण बताया जा रहा है। कहा कि नैनीताल एक प्रमुख पर्यटन शहर है, जहां अधिकांश गतिविधियां रात के समय ही होती हैं और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.