नैनीताल, मार्च 1 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर के सात नंबर क्षेत्र में शनिवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह बच्चों ने पिता को कमरे में छत की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन उसे नीचे उतारकर बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी 36 वर्षीय हेम कुमार मजदूरी का कार्य करता था। शाम को घर पहुंचने पर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हाथ उठाने से आहत पत्नी घर छोड़कर चली गई। देर रात तक हेम ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इससे परेशान होकर उसने रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह बच्चों ने पिता को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी उसे को नीचे उतारते हुए अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.