नैनीताल में पांच हजार से अधिक पर्यटकों ने मनाई रविवार की छुट्टी
नैनीताल, मार्च 22 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों में रविवार को भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। एकाएक पर्यटक बढ़ने के चलते शहर की सड़कों पर जाम की भी स्थिति बनी रही। शहर में रविवार को पांच हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।वीकेंड पर नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में रविवार को पयर्टकों की भीड़ रही। शहर की माल रोड, बारापत्थर, भवाली रोड आदि में जाम लगता रहा। प्रशासन की ओर से पर्यटकों के वाहनों के लिए डायवर्जन भी लागू किया गया था। सुबह से ही बादलों के बीच खिली धूप ने पर्यटकों को नैनीताल की ओर खींचा। पर्यटक नौकायन का लुत्फ उठाते नजर आए। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते सप्ताह जहां एक दिन में नाव के 5 से 10 चक्कर ही लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.