नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते पलायन को रोकने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से गांवों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पहल के तहत पर्यटकों को पहाड़ी संस्कृति, स्थानीय भोजन और पारंपरिक खेती के तरीकों से परिचित कराया जाएगा।जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से मुक्तेश्वर के सुनकिया गांव और रामगढ़ के प्यूड़ा जैसे क्षेत्रों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन गांवों में होमस्टे, एप्पल मिशन के तहत बागवानी और जल संरक्षण जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। रामगढ़ ब्लॉक का प्यूड़ा गांव उत्तराखंड के प्रमुख मॉडल होमस्टे विलेज के रूप में उभरकर सामने आया है। यहां ग्रामीण अपने पारंपरिक घरों में ही होमस्टे संचालित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.