नैनीताल, जून 25 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल, भवाली, मुक्तेश्वर समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर रोजाना हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे न केवल सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। नैनीताल शहर में गुरुवार दोपहर में माल रोड पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। गुरुवार को सुबह से ही सैलानियों के चहल-पहल देखने को मिली। मां नयना देवी मंदिर, पंत पार्क, मॉल रोड तथा शहर के अन्य दार्शनिक स्थलों पर सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। साथ ही नौकायन के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही। तल्लीताल चुंगी के पास, माल रोड और मस्जिद चौराहे के पास दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- नैनीताल में पर्यटक बढ़े, दिनभर जाम की रही स्थिति होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते 60 से 70...