नैनीताल, मार्च 8 -- नैनीताल/भवाली। वीकेंड पर रविवार की छुट्टी मनाने के लिए नैनीताल और कैंची धाम में सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ जुटी। नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों ने खूब चहल कदमी की। इस दौरान भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे में कई जगहों पर जाम की भी स्थिति बनी। यही हाल नैनीताल का भी रहा। रविवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए करीब 16 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हालांकि पुलिस की टीम यातायात सुचारू बनाने में जुटी रही, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण देर शाम तक सड़क पर दबाव बना रहा। नैनीताल में भी मालरोड, बारापत्थर रोड और हिमालय दर्शन आदि में क्षेत्रों की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...