नैनीताल, मई 27 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू होते ही पर्यटकों का सैलाब खूब उमड़ रहा है। बुधवार को शहर में दिनभर में 18 सौ से अधिक पर्यटकों के वाहनों ने प्रवेश किया l इसके चलते मुख्य और आंतरिक मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।नैनीताल में वाहनों की भारी संख्या के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मल्लीताल, तल्लीताल और भवाली रोड पर लंबा जाम लगा रहा। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर रूसी बाईपास से लेकर चीना बाबा मंदिर तक वाहन रेंगते नजर आए। शहर में सबसे अधिक जाम नैनीताल-भवाली मार्ग पर पर्यटकों के कैंची धाम यात्रा के चलते लग रहा है l शाम में मालरोड बंद होने के चलते पर्यटक अपने वाहनों को शहर से बाहर निकलने में लगे रहे। सुबह 10 से 11 बजे तक होटलों में चेक आउट का सम...