नैनीताल में नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने मां नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नंदा देवी महोत्सव आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का उत्सव है। लोकगीत, झोड़ा-चांचरी और ढोल-दमाऊं जैसी परंपराएं इस आयोजन के माध्यम से जीवंत होती हैं। धामी ने कहा कि नैनीताल पर्यटन के साथ आस्था और अध्यात्म की भूमि भी है। मुख्यमंत्री ने मां नैना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, कैंची धाम और मुक्तेश्वर का भी उल्लेख किया।धार्मिक पर्यटन पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार "विकास भी और विरासत भी" के मंत्र के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में मानसखंड मंदिर माला मिशन के जरिए प्रमुख धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.