नैनीताल, अप्रैल 8 -- सुमन, नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती निगलाट में जहरीले पौधे धतूरा के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को मंगलवार देर रात बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, निगलाट सिरोड़ी निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी मंगलवार शाम खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में सब्जी के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। शाम को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे 56 वर्षीय करन रौतेला और 25 वर्षीय बहू प्रियंका ने वही सब्जी खाई। जिसके कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। परिवार की बेटी कोमल ने जब उनकी हालत देखी तो पूछताछ की। जिसके बाद खेत में जाकर देखा तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था। आनन-फानन में ...