नैनीताल, मार्च 22 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को सुबह से ही धूप खिली रहने से ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...