नैनीताल में दोपहर को मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई
नैनीताल, जून 27 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शनिवार को मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिला। सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ खिली धूप से हुई। जिसके बाद दोपहर को तीन बजे तक मूसलाधार बारिश हुई।सुबह धूप निकलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने माल रोड व नैनीझील किनारे सैर-सपाटे का आनंद लिया। बाजारों में भी सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली। लगभग दो बजे आसमान में काले बादल छा गए और तीन बजे तक मूसलाधार बारिश का दौर चला। करीब एक घंटे की तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- नैनीताल में दोपहर को मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.