नैनीताल में दोपहर और शाम को बारिश
नैनीताल, जुलाई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में रविवार को मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह से दोपहर तक चटक धूप खिली रही, जिससे पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन और मॉल रोड पर सैर का खूब आनंद लिया। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई और मौसम सुहावना बना दिया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में शहर में 25.26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से शाम का मौसम और खुशनुमा हो गया। वहीं, वीकेंड का फायदा उठाकर बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। सुबह खिली धूप में पर्यटक नैनीझील में बोटिंग करते और फोटो खिंचवाते नजर आए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.