नैनीताल, दिसम्बर 17 -- नैनीताल। मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब पार्क का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। कार्य पूरा होने के बाद यह पार्क देवभूमि रजत जयंती पार्क के तौर पर जाना जाएगा। 48.69 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पालिका के जेई विपिन पुरोहित ने बताया कि पार्क में एंट्रेस गेट, गार्डन, ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट, पाथ-वे आदि का निर्माण किया जाएगा साथ ही देवभूमि शैली में म्यूरल्स और वाटर प्यूरीफायर भी लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.