नैनीताल, मई 29 -- नैनीताल, संवाददाता। बीते गुरुवार और शुक्रवार तड़के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। करीब आधे घंटे तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। जिससे शुक्रवार को दोपहर में गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जीजीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में नैनीताल में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से राहत मौसम सुहावना होने से पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। नैनीझील के आसपास ठंडी हवाओं के ...