नैनीताल, सितम्बर 22 -- नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और इसके कारण बीमारी फैलने के मामले में जल संस्थान और जल निगम के अधीक्षण अभियंता समेत छह इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गई है। ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल से कई लोग बीमार हो गए थे। हाईकोर्ट ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया था। सोमवार को जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने तीन इंजीनियरों को सस्पेंड करने के आदेश किए। मुख्य महाप्रबंधक के अनुसार हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार, सहायक अभियंता नैनीताल मोहन सिंह रावत और अपर सहायक नैनीताल रविंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता नैनीताल अनीश एम पिल्लई को मामले में लापरवाही पर चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- नैनीताल-उत्तरकाशी ...