नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में लगातार दूसरे दिन भी ठंड में बढ़ोतरी रही। शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससे ठंड का अहसास हुआ। सरोवर नगरी में बीते शुक्रवार को दिनभर बारिश और कोहरे की वजह से तापमान में कमी आई थी। शाम होते होते अधिकतम तापमान आठ व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई थी। इधर, शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, साथ ही दिन में कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते मौसम ठंडा बना रहा। बीते 24 घंटों में शहर में 24 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह का रहने की संभावना जताई है। बादलों के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल के अनुसार शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.