नैनीताल में दिनभर सड़क और झील में बहता रही सीवर का गंदा पानी
नैनीताल, जून 19 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में बदहाल सीवर व्यवस्था का खामियाजा अब आम जनता और पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। बीते गुरुवार को हुई बारिश के बाद से तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे में सीवर लाइन से लगातार लगातार सड़क से दुर्गंधयुक्त पानी बहता रहा। अफसरों की अनदेखी से यह गंदा पानी झील में समा रहा है। जिससे झील दूषित हो रही है।मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि इस मार्ग से रोज उच्च अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के वाहनों साथ लोग पैदल आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर संबंधित विभागों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे पर्यटन नगरी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विभागों से समस्या का समाधान करने की मांग की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अंशुल ओझा ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.