नैनीताल, मार्च 20 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शुक्रवार को दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं मुक्तेश्वर में भी जमकर बारिश बारिश हुई। जिससे न्यूतनम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च में जहां आमतौर पर हल्की गर्मी का एहसास होने लगता है, वहीं इस बार अचानक हुई बारिश और तेज आंधी के बाद ठंड ने वापसी की है l बीते गुरुवार से मौसम में बदलाव के बाद शहर का तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। शुक्रवार को नैनीताल शहर सुबह से कोहरे की आगोश में समाया रहा। सुबह से लगातार तेज बारिश जारी रही, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। सुबह और शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। ठंड के कारण लोगों के फिर से गर्म कपड़े निकल आए हैं। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल ...