नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। हालांकि मौसम सामान्य रहा और अधिक ठंड महसूस नहीं हुई।शाम के समय बादल छंटने के बाद हल्की धूप खिली हुई नजर आई। सुहाने मौसम में सैलानी भी जमकर आनंद लेते नजर आए और नौकायन का भी लुत्फ उठाया। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने के साथ ही गर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में शहर में 1.75 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...