नैनीताल में दिनभर छाए रहे घने बादल
नैनीताल, सितम्बर 5 -- नैनीताल, l सरोवर नगरी में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बादल छाए रहने से नैनी झील और आसपास के पहाड़ों पर धुंध छाई रही l मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.