नैनीताल, जून 14 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार सुबह से ही धूप खिली रही। नौकायन के लिए भी सैलानियों की भीड़ भी लगी रही। मां नयना देवी मंदिर, पंत पार्क, माल रोड क्षेत्र में भी लोग मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। सुबह के समय जहां धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं शाम के समय बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्के बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- नैनीताल में दिनभर खिली धूप यह भी पढ़ें- नैनीताल में दिनभर बादल, शाम को बारिश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...