नैनीताल, अप्रैल 18 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शनिवार को सुबह से ही दिनभर तेज धूप खिली रही। जिसके चलते तापमान में बढोतरी हुई है।दोपहर में लोग पंत पार्क क्षेत्र में पेड़ों के नीचे छांव का आनंद लेते नजर आए। बीते कुछ दिनों से लगातार धूप खिले रहने के चलते शहर का तापमान भी बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर में जहां धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं सुबह-शाम हवाओं के चलते हल्की ठंड महसूस हो रही है और गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में धूप खिले रहने के साथ ही बीच-बीच में हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्त...