नैनीताल, मार्च 3 -- नैनीताल। शहर में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते दिनों जहां नैनीताल का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में वृद्धि के चलते मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.