नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल के सभासदों ने शहर में संचालित टोल और पार्किंग के टेंडर कराने की मांग को लेकर बुधवार को ईओ रोहिताश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने कहा कि शहर की पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने और आय बढ़ाने को पार्किंग और टोल संचालन के लिए नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया कराना आवश्यक है। सभासदों ने पालिका प्रशासन से अनुरोध किया कि शहर की सभी टोल और पार्किंग स्थलों के संचालन के लिए जल्द टेंडर आमंत्रित किए जाएं। इस दौरान सभासद गीता उप्रेती, ललिता दफौटी, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, पूरन सिंह बिष्ट, जितेंद्र कुमार पांडे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.