नैनीताल, अप्रैल 24 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में इस बार जीएसटी कलेक्शन में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2025 की तुलना में इस मार्च में विभाग ने 63 लाख रूपए से अधिक जीएसटी संग्रह किया है। नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, बेतालघाट, भवाली आदि क्षेत्रों में कॉरपोरेट व्यापार, होटल, होमस्टे, कैटरिंग, निजी पार्किंग संचालन आदि से जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। नैनीताल में मार्च 2025 में चार करोड़ 12 लाख रुपये का संग्रह हुआ था, जो इस साल मार्च 2026 में बढ़कर चार करोड़ 75 लाख रुपये तक पहुंच गया है। राज्य कर विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त हितेश पंत ने बताया कि नैनीताल के अधिकांश व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण कराया है, इसके साथ ही शहर व आसपास के क्षेत्रों में निजी पार्किंग, कैटरिंग, होटल, होमस्टे संचालकों ने भी ज...