नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र में पानी के बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जल संस्थान ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। विभाग ने लंबे समय से बकाया रखने वाले करीब 40 उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए हैं।जल संस्थान की ओर से पहले ही उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बकाया बिल जमा करने के निर्देश दिए गए थे। चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने पर अब विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से शहर में 14 करोड़ 3 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक लगभग 70 प्रतिशत वसूली की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि शेष बकाया की वसूली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता अंशुल ओझा के अनुसार, 10 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले घरेलू उपभोक्ताओं और 50 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.