नैनीताल, अगस्त 25 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के सूखाताल मे 1965 में स्थापित समाज कल्याण विभाग का डॉ. बीआर आंबेडकर छात्रावास एक दशक से जर्जर हालत में है। अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए बने इस छात्रावास में 12 कमरे हैं और सभी की हालत खस्ता है। छतों से प्लास्टर उखड़ रहा है, दीवारों में दरारें हैं।वर्तमान में छात्रावास में 25 छात्र रह रहे हैं। मजबूरी में छात्र खुद पैसे इकट्ठा कर थोड़ी-बहुत मरम्मत करवाकर रहने को मजबूर हैं। छात्रावास में रह रहे छात्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 10 साल से छात्रावास की यही हालत है। विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई, इसलिए वे सभी छात्र मिलकर चंदा जुटाकर मरम्मत करवा लेते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: थारू विकास परियोजना के माध्यम से दोबारा संचालित होगा छात्रावास छात्र हिमांशु ने बताया कि वर्तमान...