नैनीताल, मई 1 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) नैनीताल ने नगर के निपुण, जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू की है। जिसके तहत क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। फुटबॉल एवं हॉकी के लिए गोविंद सिंह बोरा, क्रिकेट के लिए सौरभ सिंह रावत, वॉलीबॉल के लिए नीरज सिंह बिष्ट और बास्केटबॉल के लिए दीपक सिंह बिष्ट की नियुक्ति की गई है। डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को मंच देना है जो आर्थिक कारणों से उचित प्रशिक्षण एवं संसाधनों से वंचित रह जाते हैं। चयनित खिलाड़ियों को आवश्यकतानुसार शैक्षिक सहायता (आर्थिक सहयोग) और निशुल्क खेल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि य...