नैनीताल में छात्रों को क्लास में दिखा भूत! परीक्षा बीच में ही छोड़ रोते-चिल्लाते भागे, स्कूल प्रशासन के छूटे पसीने
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक स्कूल में परीक्षा दे रहे बच्चों के बीच 'भूत' की अफवाह फैल गई जिसके बाद छात्रों को घर भेज दिया गया। मामला बनभूलपुरा में स्थित एक प्राइवेट इंटर-कॉलेज का है। यहां छात्र यूनिट टेस्ट दे रहे थे तभी 10वी और 11वीं की कुछ छात्राओं ने तबीयत खराब होने और चक्कर आने की शिकायत की। इस दौरान कुछ छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान 'भूत-प्रेत' का अनुभव किया है। इसके बाद 'भूत-प्रेत' की अफवाह एक क्लास से दूसरी क्लास में तेजी से फैली जिससे छात्रों और स्कूल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया और छात्र चीखने-चिल्लाने और रोने लगे। माहौल को देखते हुए स्कूल प्रशासन को परीक्षा रद्द करना पड़ा और छात्रों को घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ने रच दिया बड़ा कीर्तिमान, इस मामले में बना देश का छठा राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.