नैनीताल में छाए हल्के बादल और धुंध
हल्द्वानी, जून 10 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से धूप खिली हुई है साथ ही हल्के बादल और धुंध भी छाई हुई है। सुबह से ही मौसम हल्का गर्म बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से धूप खिलने के चलते दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है वहीं तापमान में भी कुछ बढ़ौतरी हुई है। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 13 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भी संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में 11 से 13 जून तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.