नैनीताल में छह को होगी तैराकी और कयाकिंग प्रतियोगिता
नैनीताल, सितम्बर 2 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में छह सितंबर को तैराकी और कयाकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नैनीताल समेत उत्तराखंड और कई अन्य राज्यों के तैराक भी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता नैनीताल एक्वेटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) की ओर से आयोजित की जाएगी।आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन नासा क्लब सेंट जोसेफ बोट हाउस तल्लीताल में किया जाएगा। कयाकिंग और तैराकी प्रतियोगिता 5 आयुवर्गों में होगी, जिसमें 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, 10 से 14 आयुवर्ग, 15 से 20 आयुवर्ग, 21 से 30 और 31 से 40 आयुवर्ग शामिल होगा। कयाकिंग के साथ ही स्विमिंग में फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक और बैक स्ट्रोक में प्रतियोगिताएं होंगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीझील में अभियान चलाकर निकाला कचरा प्रतियोगिता के विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.