नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल/ मुक्तेश्वर, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में व्यावसायिक रसोई गैस की भारी किल्लत ने पर्यटन कारोबार को संकट में डाल दिया है। पिछले एक माह से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालक अब पारंपरिक साधनों कोयला और लकड़ी पर निर्भर हो गए हैं।मांग बढ़ने से कोयले के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। नैनीताल शहर में जो कोयला पहले Rs.30 प्रति किलो था, वह अब Rs.50 प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, मुक्तेश्वर जैसे क्षेत्रों में इसकी कीमत Rs.60 से Rs.80 प्रति किलो तक पहुंच गई है। नैनीताल के गोदामों में जहां पहले प्रतिदिन 5 से 10 किलो कोयला बिकता था, अब वहां बिक्री बढ़कर 30 से 40 किलो प्रतिदिन हो गई है। आपूर्ति बनाए रखने के लिए कालाढूंगी, मुरादाबाद, काशीपुर और हल्द्वानी से कोयला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.