नैनीताल, फरवरी 17 -- नैनीताल, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। मंगलवार को पहले दिन नैनीताल के तीन परीक्षा केंद्रों में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बोर्ड की ओर से मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, सेंट जेवियर और बिड़ला स्कूल को केंद्र बनाया गया था। इन सभी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। गणित का पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...