हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नैनीताल जिले में खोए लोगों के मोबाइल फोन महीनों बाद जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत देश के दस राज्यों से बरामद हुए हैं। पुलिस ने 206 मोबाइल फोन की रिकवरी की है। करीब 20 लोगों को उनके खोए फोन लौटाए। बाकी मोबाइल के स्वामियों से संपर्क किया गया है। बरामद हुए मोबाइल फोन की कीमत 34 लाख के करीब है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में मोबाइल बरामदगी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले में 1200 से अधिक मोबाइल फोन की तलाश की जा रही थी जिनमें से 25 प्रतिशत यानि 206 मोबाइल रिकवर किए हैं। नवम्बर से दिसम्बर तक पुलिस मोबाइल ऐप और सीईआईआर पोर्टल से मोबाइल फोन गुम होने की सूचना मिली थी। टीम ने यूपी, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ह...