नैनीताल, दिसम्बर 3 -- नैनीताल, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर में दो अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) खोलने जा रहे हैं। इससे साधारण बीमारियों के मरीजों को जिला अस्पताल या अन्य उच्च केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इन केंद्रों में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, दो नर्सिंग अधिकारी, पांच एएनएम, एक लैब टेक्नीशियन और एक वार्ड आय का स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि बीते वर्ष से शहर में दो एपीएचसी खोलने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन कई कारणों से यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। सूखाताल और तल्लीताल क्षेत्रों में इन केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इन केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य (प्रसव पूर्व व बाद की जांच), बाल स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.